CET Exam Haryana GK Important Questions and Answers: हरियाणा का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और समसामयिक घटनाक्रम। मुख्य विषयों में राज्य की नदियाँ, बाँध, ऐतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध हस्तियाँ और हाल की घटनाएँ शामिल हैं।
CET Exam Haryana GK Important Questions and Answers में हरियाणा के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और समसामयिक घटनाओं पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। मुख्य विषयों में राज्य की नदियाँ, बाँध, ऐतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और हाल ही में हुए घटनाक्रम शामिल हैं। हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं पर प्रश्न शामिल हैं।
हरियाणा का गठन 1 नवंबर, 1966 को पंजाब के हिंदी भाषी क्षेत्रों को अलग करके किया गया था। राजधानी: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है, जो पंजाब की संयुक्त राजधानी भी है। जिले: हरियाणा 22 जिलों में विभाजित है, जिन्हें आगे ब्लॉक और गांवों में विभाजित किया गया है।
CET Exam Haryana GK Important Questions and Answers
Haryana GK Cet Exam Current Affairs, Part-2
Q.1. हरियाणा में 37वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेला कब आयोजित किया गया?
उत्तर. 37वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2 फरवरी से, 18 फरवरी, 2024 तक हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया गया। इस मेले का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।
वर्ष 2024, के 37वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में भागीदार राज्य गुजरात व उत्तर-पूर्वी हस्तशिल्प व हथकरका विकास निगम सांस्कृतिक भागीदार रहा। तंजानिया, इस शिल्प मेले में साझेदार राष्ट्र के रूप में भागीदार देश रहा।
Q.2. हरियाणा राज्य के स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का नाम कब बदला गया?
C राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए 31 जनवरी, 2023 को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का नाम बदलकर एंटी करप्शन ब्यूरो कर दिया है। राज्य सरकार ने सतर्कता संबंधी पहलों के लिए वर्ष 2023-24 में ₹ 100 करोड़ का आवंटन किया है।
Q.3. हरियाणा में ‘निरोगी हरियाणा’ योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर.हरियाणा में लाभार्थी परिवारों को व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए 28 नवंबर, 2022 को ‘निरोगी हरियाणा’ योजना शुरू की गई थी। योजना का प्रारंभिक चरण जिला अस्पताल, सेक्टर 6, पंचकूला से शुरू किया गया था।
निरोगी हरियाणा’ योजना धीरे-धीरे पंचकूला जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य औषधालयों, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में भी शामिल किया जाएगा।
Q.4. हरियाणा में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कब और किसने किया?
उत्तर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी और तीन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजना कुल लागत लगभग ₹6629 करोड़ है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी।
- हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के साथ बनाया जाएगा।
- हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए 18 गांवों की 94 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
- हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को लाभ मिलेगा।
- हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण के लिए हरसाना कला, रेलवे स्टेशन को जंक्शन में परिवर्तित किया जाएगा।
- इसके बाद हरियाणा के जिले तुर्कपुर और खरखौदा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।
Q.5. हरियाणा में (CHEERAG) ‘चीराग’ योजना शुरू की गई?
उत्तर. हरियाणा सरकार ने चीराग योजना का आरंभ 4 अगस्त, 2022 को किया।
- CHEERAG,योजना का पूर्ण रूप मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान है।
- CHEERAG,योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगी।
- CHEERAG, योजना के तहत सरकारी स्कूल के छात्र कक्षा 2 से 12 तक निजी स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं।
- CHEERAG, योजना के तहत पात्रता यह होगी कि माता-पिता की वार्षिक सत्यापित आय ₹1.8 लाख से कम हो। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार कक्षा 2 से 5 तक प्रति छात्र ₹700, कक्षा 6 से 8 तक ₹900 और कक्षा 9 से 12 तक ₹1100 का भुगतान करेगी।
Q.6. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘स्मार्ट ई-बीट’ का शुभारंभ कब किया?
उत्तर. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 26 जुलाई, 2022 को ऐप-आधारित ‘स्मार्ट ई-बीट’ प्रणाली का शुभारंभ किया।
- स्मार्ट ई-बीट’ प्रणाली का उद्देश्य गुरुग्राम में पुलिस की उपस्थिति और कर्मियों द्वारा वास्तविक समय पर गश्त की निगरानी करना है।
- स्मार्ट पुलिसिंग इनिशिएटिव (SPI) के तहत गुरुग्राम में ऐप-आधारित प्रणाली शुरू की गई है। इससे पुलिसकर्मियों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अपने सफर पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
- स्मार्ट ई-बीट सिस्टम गुरुग्राम के शहरी क्षेत्र में स्थित सभी 33 पुलिस थानों के क्षेत्र को कवर करेगा। 119 मोटरसाइकिल सवार तैनात किए जाएंगे और एक दिन में तीन शिफ्टों में 714 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।
Q.7. हरियाणा में चारा-बिजई योजना’ लॉन्च की गई?
उत्तर. हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने 10 मई, 2022 को गौशालाओं में चारा उगाने और आपूर्ति करने वाले किसानों को प्रति एकड़ (10 एकड़ तक) ₹10000 की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘चारा-बिजई योजना’ शुरू की।
‘चारा-बिजई योजना’ का उद्देश्य राज्य में चारे की कमी और बढ़ते आवारा पशुओं की समस्या से निपटना है। सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत जमा की जाएगी।
Q.8. हरियाणा में ‘ई-अधिगम’ योजना शुरू की गई?
उत्तर. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 5 मई, 2022 को रोहतक (हरियाणा) में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सरकार की एडवांस डिजिटल हरियाणा पहल के साथ अनुकूली मॉड्यूल (ई-अधिगम) योजना का शुभारंभ किया।
- हरियाणा सरकार द्वारा ‘ई-अधिगम’ योजना के तहत लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा में सहायता के लिए मुफ्त टैबलेट कंप्यूटर दिए जाएंगे।
- ‘ई-अधिगम’ योजना के तहत हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी 2 जीबी इंटरनेट डाटा के साथ मुफ्त टैबलेट पाने के पात्र होंगे।
Q.9. हरियाणा सरकार ने मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा कब और कहाँ की?
उत्तर. हरियाणा सरकार ने 8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमियों को सहायता प्रदान करने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की।
- मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत, जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र (PPP) सत्यापित आंकड़ों के आधार पर 5 लाख रुपये से कम है, उन्हें वित्तीय संस्थानों द्वारा 3 लाख रुपये तक के सॉफ्ट लोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
- हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से 3 वर्ष तक 7% की ब्याज सहायता भी प्रदान की जाएगी।
Q.10. हरियाणा गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 में कब पारित किया?
उत्तर. हरियाणा राज्य विधानसभा ने 22 मार्च, 2022 को हरियाणा गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 पारित किया।
- विधेयक में गलत बयानी, बल, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या किसी धोखाधड़ी के माध्यम से या विवाह द्वारा धर्म परिवर्तन को अपराध बनाकर प्रतिबंधित करने का प्रयास किया गया है।
- यदि धर्म परिवर्तन प्रलोभन, बल प्रयोग, जबरदस्ती या डिजिटल माध्यम सहित धोखाधड़ी के माध्यम से किया जाता है, तो एक से पांच साल की कैद और कम से कम ₹1 लाख के जुर्माने का प्रावधान है।
Q.11. हरियाणा विधानसभा में राज्य से सम्बन्धित कई विधेयक कब पारित किए गए?
उत्तर. हरियाणा राज्य सरकार ने 22 मार्च, 2022 को विधानसभा में राज्य से संबंधित कई विधेयक पारित किए। इनमें हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक, 2022 भी शामिल है।
इनमें प्रमुख बिंदु:
- इस विधेयक के अनुसार, अब हरियाणा में 16.5 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली आवासीय सोसायटियों को सरकार से अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होगा।
- पहले यह सीमा 15 मीटर तक थी। विधेयक पारित होने के बाद इसे कानूनी रूप देकर लागू किया जाएगा।
- इस कानून के बाद अब संस्थानों को हर साल नवीनीकरण प्रमाण पत्र नहीं लेना पड़ेगा। इसके लिए अब 3 साल और 5 साल का नियम तय किया गया है।
- हरियाणा यांत्रिक वाहन (टोल टैक्स) संशोधन विधेयक, 2022 में किए गए संशोधन के अनुसार, टोल टैक्स एकत्र करने वाला व्यक्ति सभी सड़क बुनियादी ढांचे को ठीक से बनाए रखेगा।
- हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2022 सभी प्रकार के जल उपयोगों के लिए दरें तय करने की सिफारिश करेगा।
- हरियाणा कानून (विशेष प्रावधान) संशोधन विधेयक, 2022 जेलों में बंद कैदियों की पैरोल के लिए नियम निर्धारित करेगा।
- मानव अंग प्रत्यारोपण (हरियाणा सत्यापन) विधेयक, 2022 के साथ अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
