Haryana GK Top Questions and Answers in Hindi: इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, प्रशासन और बहुत कुछ का विस्तृत विवरण
Haryana GK Top Questions and Answers: Part-4
हरियाणा का नाम संस्कृत के शब्द “हरि” (भगवान) और “अयन” (घर) से लिया गया है, जिसका अर्थ है “भगवान का निवास”। हरियाणा क्षेत्र वैदिक काल से ही भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हरियाणा के कई संदर्भ ऋग्वेद, महाभारत और अन्य प्राचीन ग्रंथों में पाए जाते हैं। माना जाता है कि महाभारत की लड़ाई हरियाणा के एक शहर कुरुक्षेत्र में लड़ी गई थी।
हरियाणा एक गतिशील राज्य है जिसने परंपरा को आधुनिकता के साथ सफलतापूर्वक मिश्रित किया है।
- मध्यकाल के दौरान, हरियाणा पर मौर्य, गुप्त, मुगल और बाद में अंग्रेजों सहित कई राजवंशों का शासन था।
- उत्तर भारत में स्थित हरियाणा ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विरासत और तेज़ आर्थिक विकास में समृद्ध राज्य है।हरियाणा ने 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर हिसार और अंबाला जैसे क्षेत्रों में।
प्राचीन सभ्यताओं के उद्गम स्थल और महाकाव्य युद्धों के युद्धक्षेत्र से लेकर औद्योगिक और खेल केंद्र बनने तक, हरियाणा भारत की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। चाहे वह कृषि उत्पादकता हो, आर्थिक विकास हो या सांस्कृतिक विरासत, हरियाणा का योगदान विशाल और महत्वपूर्ण है।
Haryana GK Top Questions and Answers in Hindi, Part-4
Haryana GK Cet Exam Current Affairs
Q.1. कैथल की मनीषा मौण ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक कब जीता?
उत्तर. कैथल की बेटी मनीषा मौण ने 17 मई, 2022 को तुर्की में चल रही विश्व महिला सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है। मनीषा मौण ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया। इस जीत के साथ ही मनीषा मौण का चयन सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी हो गया है। मनीषा मौण ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में मनीषा मौण ने इटली की खिलाड़ी इरमा टेस्टा को हराया था।
Q.2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर और लोगो कब लॉन्च किया गया?
उत्तर. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने 7 मई, 2022 को यूथ गेम्स का शुभंकर, व लोगो, जर्सी और थीम गीत लॉन्च किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 जून, से 13 जून, 2022 तक पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में किया गया था।
- यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में योग, थांगटा, गतका, मलखंभ व कलरिपट्ट जैसे पारंपरिक खेलों को भी शमिल किया। यूंथ गेम्स के शुभंकर का नाम ‘धाकड़’ है।
Q.3. हरियाणा में ‘खेल नर्सरी योजना 2022-23’ में कब शुरू की गई?
उत्तर. हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने 16 दिसंबर, 2021 को हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेल नर्सरी योजना 2022-23’ का शुभारंभ किया।
खेल नर्सरी योजना सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों और निजी खेल संस्थानों में खेल नर्सरियां शुरू करने को बढ़ावा देती है। ओलम्पिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल खेलों के लिए खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं।
Q.4. नेहा पिलानिया ने दुबई में स्वर्ण पदक कब जीता?
उत्तर. नेहा पिलानिया ने 21 अगस्त, से 31 अगस्त, 2021 तक दुबई में आयोजित जूनियर एवं यूथ एशियन चैंपियनशिप में युवा महिला मुक्केबाजी के 54 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कजाकिस्तान की खिलाड़ी आशागुल को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
नेहा झज्जर जिले के खानपुर खुर्द गांव की रहने वाली हैं। इससे पहले भी वह विदेशी धरती पर कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होने के लिए बाल शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुके हैं। वह 26 जनवरी 2020 की परेड का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें हिसार छावनी में सेना की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Q.5. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक कब जीता?
उत्तर. पानीपत के नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त, 2021 को टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज ने 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। चेक गणराज्य के याकूब वाल्डेज़ 86.67 मीटर के साथ दूसरे (रजत पदक) और चेक गणराज्य के विस्टेस्लाव वेस्ली 85.44 मीटर के साथ तीसरे (कांस्य पदक) स्थान पर रहे।
यह ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत का अब तक का पहला पदक है। अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
Q.5. हरियाणा के रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक कब जीता?
उत्तर. हरियाणा के रवि दहिया ने 5 अगस्त, 2021 को कुश्ती में रजत पदक जीता। 55 किलोग्राम भारवर्ग में रवि दहिया का फाइनल मुकाबला रूस रवि दहिया की शादी जावुर युगुयेव से हुई थी। रवि दहिया का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ था।
रवि दहिया सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
Q.6. प्रिया मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक कब जीता?
उत्तर. हरियाणा की पहलवान प्रिया मलिक ने 25 जुलाई, 2021 को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रिया मलिक ने बेलारूस की पहलवान को 5-0 से हराया। प्रिया मलिक हरियाणा के जींद जिले के निडानी गांव की रहने वाली हैं। प्रिया मलिक इससे पहले साल 2019 में पुणे में आयोजित खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
Q.7. हरियाणा की 4 हस्तियों को 2024 में पद्म श्री पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया?
उत्तर. भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए, जिनमें हरियाणा की 4 हस्तियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पद्म श्री से सम्मानित इन 4 हस्तियों के नाम हैं- डॉ. हरिओम (कृषि), डॉ. रामचंद्र सिहाग (विज्ञान और प्रौद्योगिकी), महावीर सिंह गुड्डू (कला), गुरविंदर सिंह (सामाजिक कार्य)।
Q.8. दर्शन लाल जैन को राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार कब दिया गया?
उत्तर. पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हरियाणा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 19 मई, 2022 को दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। यह पुरस्कार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर छह अन्य पुरस्कारों के साथ दिया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने मार्च 2022 में की थी। इसके तहत हर साल 2 लोगों को क्रमश: तीन और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
Q.9. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा युवा वैज्ञानिकों के लिए राजीव गोयल पुरस्कार की घोषणा कब की गई?
उत्तर. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गोयल पुरस्कार समिति ने मार्च, 2024 में युवा वैज्ञानिकों के लिए राजीव गोयल पुरस्कारों की घोषणा की। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है, जिसके लिए 45 वर्ष से कम आयु के देश के चार युवा वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।
इनके नाम हैं-
- डॉ. सप्तर्षि वसु, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, बेंगलुरु (एप्लाइड सांइसेज)
- डॉ. सेबेस्टियन सी. पीटर, JNCASR, बेंगलुरु (केमिस्ट्री)
- डॉ. बुशरा अतीक, जैविक विज्ञान व बायोइंजीनियरिंग विभाग, IIT कानपुर (बायोलॉली)
- डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल, भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर (भौतिक विज्ञान)
Q.10. हरियाणा सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए ₹10000 मासिक पेंशन की घोषणा कब की?
उत्तर. हरियाणा सरकार ने 11 जून, 2023 को पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए ₹10000 मासिक पेंशन की घोषणा की। हरियाणा के पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए राज्य सरकार की ‘वोल्वो बस’ सेवा में मुफ्त यात्रा सुविधा की भी घोषणा की गई है। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
भीम पुरस्कार
राज्य सरकार ने 23 जून, 2022 को वर्ष 2014-15, 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लिए राज्य के 52 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार प्रदान किए।
वर्ष | खिलाड़ी एवं खेल |
2014-15 | निर्मला देवी (पैरा एथलीट-सोनीपत) |
2017-18 | वीरेन्द्र सिंह (डीफ कुश्ती -झज्जर), ईशा खासा (स्पेशल ओलम्पिक टीटी-रोहतक), अमित कुमार (रेसलिंग सोनीपत), अनीता (रेसलिंग करनाल), सानिया (बॉक्सिंग जीन्द), दीपक लाठर (वेट लिफ्टिंग-जीन्द), प्रदीप (घुड़सवारी करनाल), सन्दीप नरवाल (कबड्डी-सोनीपत), करम ज्योति (पैरा एथलेटिक्स-रोहतक), सुनील फोगाट (पैरा एथलेटिक्स-रोहतक) |
2018-19 | ललिता (कुश्ती-हिसार), मनोज कुमार (मुक्केबाजी-कैथल), सोमबीर (कुश्ती-रोहतक), साक्षी कुमारी (कबड्डी-सोनीपत), सविता पुनिया (हॉकी-सिरसा), बिजेंद्र सिंह (कैनोइंग-सोनीपत), रिम्पी (हैंडबॉल-जींद), अमित (एथलेटिक्स-सोनीपत), रीना रानी (एथलेटिक्स-करनाल), सूबे सिंह (एथलेटिक्स-फरीदाबाद), दीपक (शूटिंग-अंबाला) |
2019-20 | नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स पानीपत), अनीस (शूटिंग करनाल), मनजीत सिंह (एथलेटिक्स जीन्द), विनोद कुमार (रेसलिंग जीन्द), रवीन्द्र (केनोइंग जीन्द), प्रदीप (कबड्डी-सोनीपत), मोनिका HD (हॉकी-सोनीपत), नवजोत कौर (हॉकी-कुरुक्षेत्र), तरुण ढिल्लो (बैडमिण्टन-हिसार), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स-हिसार), राहुल (स्पेशल ओलम्पिक एथलेटिक्स-रोहतक) |
2020-21 | अमित पंघाल (बॉक्सिंग-रोहतक), पिंकी (रेसलिंग-रोहतक), बजरंग पुनिया (रेसलिंग झज्जर), गरिमा चौधरी (जूडो-गुरुग्राम), दिव्या सतीजा (तैराकी-फरीदाबाद), सोनिया (बॉक्सिंग चरखी दादरी), मनु भाकर (शूटिंग झज्जर), अभिषेक वर्मा (शूटिंग-पलवल), रीतू (केनोइंग चरखी दादरी), सोनाली (पैरा ताइक्वाण्डो-कुरुक्षेत्र), धर्मबीर (पैरा एथलेटिक्स-सोनीपत) |
ओलंपिक/पैरा ओलंपिक पदक विजेता 2020
खिलाड़ी | खेल |
हरविन्द्र सिंह (कैथल) | पैरा आर्चरी |
सुरेन्द्र कुमार (कुरुक्षेत्र) | हॉकी |
सुमित (सोनीपत) | हॉकी |
रवि कुमार (सोनीपत) | रेसलिंग |
सुमित अंतिल (सोनीपत) | पैरा एथलेटिक्स |
मनीष नरवाल (फरीदाबाद) | पैरा शूटिंग |
सिंहराज अधाना (फरीदाबाद) | पैरा शूटिंग |
योगेश कथूनिया (झज्जर) | पैरा एथलेटिक्स |
Read About Haryana GK Top Questions and Answers Part-5 in the Next Post